Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत

 
Rajasthan Breaking News बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत

बांसवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर बांसवाड़ा जिले से सामने आई है। बांसवाडत्रा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बांसवाड़ा में रतलाम हाइवे पर देर रात दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो सगे भाइयों सहित 4 लोगो की मौत हो गई है। मृतकों में एक नाबालिग भी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्सीडेंट के तुंरत बाद युवकों ने दम तोड़ दिया। दो बाइक सवारों को तो सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला है। हादसे में घायल एक युवक को यहां महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। 

जयपुर ग्रेटर मेयर पद का दंगल आज, कांग्रेस की हेमा सिंघानिया और बीजेपी की रश्मि सैनी के बीच होंगी कांटे की टक्कर

01

मामला आंबापुरा थाने का बताया जा रहा है। घटना स्थल से दो युवक भागते भी देखे गए है। अंदाजा है कि ये युवक भी बाइक के साथ ही थे, जो हादसे के बाद सही सलामत थे। इसलिए भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हादसा डेरी बस स्टैंड पर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं सड़क पर पड़े शवों को रात करीब 12 बजे मोर्चरी में शिफ्ट कराया है।  आज शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौपे जायेंगे। 

ग्रेटर मेयर पद के लिए मतदान शुरू, राजनीतिक दलों को क्राॅस वोटिंग का सता रहा ड़र

01

हादसा रात को उस समय हुआ, जब रतलाम रोड सूना हो जाता है। तभी दो बाइक तेजी से आमने-सामने आई, जिनमें भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डेरी निवासी प्रभु, कालूराम, विनोद , हड़मतिया निवासी तोलिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं डेरी निवासी दिनेश गंभीर घायल हो गया, जिसे रोगी वाहन 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल एक बाइक पर कितने आदमी थे। हादसे के समय दोनों बाइक किस दिशा से आ रही थी। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं एक मृतक हड़मतिया का था, जो कि डेरी गांव का जमाई था। इसलिए मौत के इस तांडव के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है।