Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

 
Rajasthan Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज सीएम गहलोत दिल्ली दौरे पर गए है। सीएम गहलोत ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 105वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अपर्ति की है। सीएम गहलोत के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का याद कर श्रद्धाजंलि दी है।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कर रहे हैं।

जालोर में नर्मदा का जल नहीं मिलने से किसान नाराज, 20 नवंबर से सामूहिक जल समाधि की दी चेतावनी

01

सीएम गहलोत के अलावा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की ‘लौह महिला’, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र को समर्पित, उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तेजी से गिरने लगा पारा, राजस्थान में आगामी दिनों में तेज होंगी सर्दी

01


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थीं वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थीं – निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी। 

01


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने में इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ।