Rajasthan Breaking News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस उतरी सड़कों पर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता ने दी गिरफ्तारी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस सड़क पर उतर चुकी है। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जयपुर में भी पार्टी के दिग्गज गिरफ्तारियां देने को तैयार होकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। जयपुर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, विधायक मनोज मेघवाल, मदन प्रजापत, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई बोर्ड- निगमों के चेयरमैन भी धरने में पहुंच चुके हैं।

रिकॉर्डतोड़ महंगाई के खिलाफ जयपुर में विरोध-प्रदर्शन एवं राजभवन घेराव LIVE#महंगाई_पर_हल्ला_बोलhttps://t.co/SQuupyPWXp
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 5, 2022
कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओ ने गिरफ्तारियां भी दी है। तय कार्यक्रमनुसार राजभवन का घेराव भी किया गया। वहीं झालावाड़ में भी कांग्रेस का महगाई व केंद्र सरकार द्वारा ईडी के दुरुपयोग करने के विरोध में प्रदर्शन जारी है। यहां मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता ने यहां भी गिरफ्तारी दी है। इसके अलावा कांग्रेस ने आज देश भर में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के आवास को भी घेरेंगे। कांग्रेस के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं।

Special Press Conference by Shri Rahul Gandhi at AICC HQ https://t.co/IIqvKDw16t
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 5, 2022
बताया जा रहा है कि कांग्रेस को दिल्ली में इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आवास को घेरने का ऐलान किया है। इसके तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, सहित कांग्रेस के समर्थक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास पहुंचे है। जहा पर पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार भी किया है।
