Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: विजय बैंसला की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की चेतावनी पर कांग्रेस का पलटवार, पीसीसी के सचिव जसवंत गुर्जर ने कही यह बात

 
Rajasthan Breaking News: विजय बैंसला की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की चेतावनी पर कांग्रेस का पलटवार, पीसीसी के सचिव जसवंत गुर्जर ने कही यह बात

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राहुल गांधी के आगमन से पहले गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक और दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने कहा कि एमबीसी वर्ग की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया जायेगा। पदयात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया जायेगा, हमारा धैर्य अब जवाब देता जा रहा है। 

मंत्री राजेंद्र यादव ने दी मंत्री और विधायक दोनों पद छोड़ने की चेतावनी, जानें इसकी वजह

01

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने राहुल गांधी को राजस्थान में ना घुसने देने का ऐलान किया है। झुंझुनूं के उदावास में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति का अनावरण करने आए विजय सिंह बैंसला ने बताया कि चार सालों में सरकार के साथ दो समझौते हुए है।  लेकिन सरकार ने 233 नौकरियों को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की है। 

बाल दिवस पर कांग्रेस ने जयपुर में निकाली प्रतीकात्मक भारत जोड़ो पदयात्रा, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई मंत्री हुए शामिल

01

विजय बैंसला के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।  पीसीसी के सचिव जसवंत गुर्जर ने कहा कि यह एजेंडा पूरी तरह आरएसएस का है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध राजनीतिक है। जिस भाजपा ने 70 से अधिक निहत्थे गुर्जर समाज के लोगों पर गोली चलाई आज उनके झंडे के नीचे खड़े रहने में कोई शर्म नही आती इन्हे, जसवंत ने सवाल खड़ा किया 9वीं अनुसूची में सम्मलित करने की अनुशंसा विधानसभा से की हुई है उस पर मौन क्यों है।