Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: बाल दिवस पर कांग्रेस ने जयपुर में निकाली प्रतीकात्मक भारत जोड़ो पदयात्रा, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई मंत्री हुए शामिल

 
Rajasthan Breaking News: बाल दिवस पर कांग्रेस ने जयपुर में निकाली प्रतीकात्मक भारत जोड़ो पदयात्रा, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई मंत्री हुए शामिल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बाल दिवस पर और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज जयपुर में प्रतीकात्मक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली है। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए है। 

अजमेर में मां की साड़ी से फंदा लगाकर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01


यह यात्रा जयपुर में त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई है। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए है। इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है।सीएम गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

मंत्री राजेंद्र यादव ने दी मंत्री और विधायक दोनों पद छोड़ने की चेतावनी, जानें इसकी वजह

01


सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है। ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया है।  उन्होंने लिखा कि आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है।