Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, सीएम गहलोत दिल्ली में संभालेंगे मोर्चा

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, सीएम गहलोत दिल्ली में संभालेंगे मोर्चा

जयपुर न्यूज़ डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों में 5 फ़ीसदी जीएसटी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेश भर में धरना- प्रदर्शन करने जा रही है, प्रदेश कांग्रेस की ओर से जहां आज सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11  बजे से धरना देकर महंगाई का विरोध किया जाएगा तो वही राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस का सिविल लाइंस फाटक पर धरना होगा। धरने में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित जयपुर शहर के विधायक, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे जिलों में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में पार्टी के विधायक और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। हालाँकि सीएम गहलोत इस धरने में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वे दिल्ली में मोर्चा संभालेंगे। 

उदयपुर में चोरो में नहीं रहा पुलिस का खौफ, एक साथ पांच घरों के ताले तोड़ कर लाखों रूपए की नकदी और जेवरात किए पार

01


वहीं राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर होने वाला धरना दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई अन्य नेता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर बरसते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर जयपुर में धरना देने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे और इस दौरान गिरफ्तारी भी देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजभवन घेराव के कारण पुलिस ने सिविल लाइन्स फाटक पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं।

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

01


सिविल लाइन फाटक पर बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है और राजभवन के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी राज्यों को एक सर्कुलर जारी हुआ था जिसमें 5 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रसन्न करने और राजभवन घेराव के निर्देश दिए गए थे।इससे पहले कांग्रेस पार्टी लगातार ईडी के खिलाफ धरने प्रदर्शन करती आई है। 25 जुलाई को भी कांग्रेस ने एक ही दिन में ईडी के खिलाफ दो प्रदर्शन किए थे, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जहां शहीद स्मारक पर सत्याग्रह धरना दिया गया था तो वहीं शाम 6 बजे पीसीसी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला गया था।

01

वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सभी जिला मुख्यालयों पर महंगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने के बाद विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।जिला मुख्यालय के बाद अब ब्लॉक लेवल पर भी महंगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन किया जाएंगे।