Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

 
Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

राजस्थान में 4 दिसंबर को पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के बिगड़े हालातों को सुधारने की होंगी कोशिश

01

मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत 8.30  बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम गहलोत  के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, पूर्व मंत्री और गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री व पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।

सियासी संकट के बीच लंबे समय बाद मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ आएंगे नजर, जाने इसकी वजह

01

बता दें, 24 साल के बाद गैर गांधी परिवार से कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है और आज बुधवार सुबह 10 बजे से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।