Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत करेंगे आज टोंक, नागौर और दूदू का दौरा, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का करेंगे अवलोकन
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत आज टोंक, नागौर और दूदू का दौरा कर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे पहले नागौर के नावां पहुंचेंगे और राजीव गांधी खेलो में भाग ले रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमि भूमि पूजन भी करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे जयपुर जिले के दूदू कस्बे पहुंचेंगे, वहां भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे और दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत टोंक जिले की निवाई पहुंचेंगे यहां भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री गहलोत निवाई से जयपुर पहुंचेंगे।

चौमूं, जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन कार्यक्रम में मौजूद जनता जनार्दन से मुलाकात की। pic.twitter.com/HX0WMm0vdA
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 12, 2022
प्रदेश में पहली बार हो रहे ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को चूरू जिले के राजगढ़ में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारम्भ किया। साथ ही फतेहपुर व चोमू में खेल आयोजन का अवलोकन किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को चूरू जिले के राजगढ़ में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारम्भ किया। उन्होंने सीकर जिले के खोटिया, चूरू जिले के राजगढ़ तथा जयपुर जिले के चौमूं में ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतिस्पर्द्धाओं का अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया है।
राजस्थान में लंपी स्किन डिजीज का कहर जारी, प्रदेश में अब तक 50 हजार से अधिक गायों की हुई मौत

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल स्पर्द्धाओं का अवलोकन कार्यक्रम, चौमूं (जयपुर) https://t.co/Lu60cmDjT6
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 12, 2022
तीनों जगह पर खिलाड़ियों व आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील, पारदर्शी तथा जवाबदेह प्रशासन देने के साथ-साथ राज्य के चहुंमुखी विकास तथा आमजन के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जुटी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य में सरकार संसाधनों के कुशल प्रबंधन से शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की सोच के साथ यह खेल आरंभ किए गए हैं। जल्द ही शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन भी होगा। प्रदेश में हर साल इन खेलों का आयोजन किया जाएगा।
