Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत का आज केरल दौरा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ करेंगे प्रेस वार्ता

 
Rajasthan Breaking News:  सीएम गहलोत का आज केरल दौरा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ करेंगे प्रेस वार्ता

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज सीएम अशोक गहलोत केरल दौरे पर रहेंगे और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए वह मुंबई से सुबह कोच्चि पहुंचेंगे. इसके बाद वह राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे. शाम को वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे और कुछ दूरी तक चलेंगे। अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने को लेकर चर्चा में बने हुए है। कल सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से जाकर मिले है।  माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़े विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा हुई है। सीएम गहलोत बुधवार शाम दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। 

जयपुर में चिकित्सकों का आज महापड़ाव, सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व कोविड़ स्वास्थ्य सहायक करेंगे विधानसभा का घेराव

01


सीएम गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे वह निभाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही रेस में अशोक गहलोत के साथ केरल से पार्टी के सांसद शशि थरूर का नाम भी सामने आया है। 

जयपुर में चिकित्सकों का आज महापड़ाव, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।