Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में बड़ा अपडेट, दौसा पुलिस ने मुख्य आरोपी बल्या जोशी किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में बड़ा अपडेट, दौसा पुलिस ने मुख्य आरोपी बल्या जोशी किया गिरफ्तार

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में बड़ा अपडेट सामने आया है। दौसा पुलिस ने इस हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी शिवशंकर जोशी उर्फ बल्या जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बल्या जोशी के खिलाफ 29 मार्च को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। शिव शंकर बल्या पर दौसा पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। बल्या जोशी ने जयपुर में सरेंडर किया है। अब उसे जयपुर से लालसोट ले जाया जा रहा है। इस पूरे मामले की पुष्टि एसपी राजकुमार गुप्ता ने की है।

जैसलमेर में नहर बंदी से गहराया जल संकट, प्यासे लोगों के बीच 4 दिन में एक बार हो रहीं पानी की आपूर्ति


आपको बता दे कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बल्या जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस मामले पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दौसा पुलिस ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में बीजेपी नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया था। हरकेश मटलाना दौसा बीजेपी का उपाध्यक्ष है।

जयपुर के करणी विहार में ब्लैक मेल कर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01

दौसा जिले के आनंद हॉस्पिटल में लालसोट क्षेत्र की प्रसूता आशा बैरवा की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ धारा 302 में केस दर्ज किया था। इससे आहत हुई डॉ. अर्चना शर्मा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था और इसके बाद डॉक्टर्स के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल समेत कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, जिसमें शिवशंकर जोशी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

02

आज पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जयपुर में छिपे बल्या जोशी को पुलिस ढूंढ निकाला है। यह कार्रवाई एसपी राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में की गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर दौसा के लिए रवाना हो गई है। जहां कल उसे न्यायालय में पेश किया जायेंगा। पुलिस इस हत्याकांड के मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार क चुकी है।