Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने की आगवानी

 
Rajasthan Breaking News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने की आगवानी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जयपुर में बीजेपी के दिन दिवसीय महामंथन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस वक्त जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे है। जहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एयरपोर्ट पहुंच कर उनकी आगवानी की है। इसके अलावा गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड और ओम माथुर ने एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया है। यहां से वे गाड़ी में बैठकर आमेर की लीला होटल के लिए रवाना हो गए है।

बीजेपी के महामंथन को लेकर सीएम गहलोत ने कसा तंज, कांग्रेस के चिंतन से घबरा कर भाजपा कर रहीं बैठक

01

आपको बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 12 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो वहीं अगले वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होंगे। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर आगामी चुनाव सहित राष्ट्रीय जन योजनाओं को किस तरह जमीनी स्तर पर उतारा जाए, इन पर चर्चा की जाएगी और संगठन के कार्य से जनता को अवगत करवाने का काम किया जायेंगा। राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलन को लेकर जयपुर पहुंचे उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैसे बनाई जा सकती है, उन विषयों पर चर्चा होगी।

भरतपुर में ACB ने तहसीलदार को किया ट्रैप, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते दलाल सहित गिरफ्तार

02

जयपुर एयरपोर्ट से आमेर के लीला होटल तक जेपी नड्डा का रोड़ शो निकाला गया है। जेपी नड्डा के जयपुर पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दिखाई दी है। उनके स्वगात के लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इक्कठा हुए है। जयपुर में जेपी नड्डा के रोड़ में उनकी गाड़ी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सतीश पुनिया और गुलाब चंद कटारिया मौजूद है, जो कि पार्टी के एकजुटता का संदेश दिया गया है।