Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में विशेष अध्यापको के 4500 पद होंगे शामिल, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

 
Rajasthan Breaking News: आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में विशेष अध्यापको के 4500 पद होंगे शामिल, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी भरी सामने आई है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए गहलोत सरकार ने 46 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत ने लेवल 1, लेवल 2 और विशेष शिक्षा अध्यापकों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

वासुदेव देवनानी ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा- गहलोत सरकार अल्पमत में, सीएम को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा

01


बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए बेरोजगारों को खुशखबरी दी। साथ ही बताया कि शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46 हजार 500 अध्यापकों की भर्ती के लिए स्वीकृती जारी की है। इसमें लेवल 1 में 21 हजार पद और लेवल 2 में 25 हजार 500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4 हजार 500 पद भी शामिल होंगे। हालांकि, पदों के लिए परीक्षा कब होगी, इसको लेकर अभी विस्तृत जानकारी नई आई है।

सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा-नौजवानों को सब्र करना चाहिए,कभी इनके भी अच्छे दिन आएंगे

01

ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार ने जो बजट घोषणा में 75 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, उसी के मद्देनजर यह घोषणा की गई है। संभवत: सरकार इसी वित्तीय वर्ष में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की प्रोसेस को शुरू कर सकती है।