Aapka Rajasthan

RSMSSB VDO Mains Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने VDO की मुख्य परीक्षा के जारी किए एडमिट कार्ड, इस लिंक का करें यूज

 
RSMSSB VDO Mains Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने VDO की मुख्य परीक्षा के जारी किए एडमिट कार्ड, इस लिंक का करें यूज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ यानि ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक अब उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड जारी कर सकते है।

प्रदेश में जल्द होगा ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन, 27 लाख से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

02

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। बता दें कि परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 9.30  से दोपहर 12.30 तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों को परीक्षा में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।

राजधानी जयपुर में नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01

वीडीओ भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में दी गई है। इसके बाद सबसे पहले छात्र RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वीडीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे आप प्रिंट कर निकाल कर इस्तेमाल कर सकते है।