Aapka Rajasthan

RPSC Senior Teacher Exam 2022: आरपीएससी ने सीनियर टीचर भर्ती 2022 एग्जाम डेट की जारी, 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक होंगी परीक्षा

 
RPSC Senior Teacher Exam 2022: आरपीएससी ने सीनियर टीचर भर्ती 2022 एग्जाम डेट जारी, 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक होंगी परीक्षा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग माध्यमिक शिक्षा विभाग में 9760 पदों पर सीनियर टीचर की भर्ती करेगा। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरपीएससी ने एग्जाम डेट की तारीख का एलान भी कर दिया है। आगामी 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम से पहले 14 नवंबर तक आवेदन फार्म में करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, घबराएं लोग निकले घर के बाहर

01

आयोग सचिव हरजी लाल अटल ने बताया कि 8 सब्जेक्ट के लिए 9760 पदों पर सीनियर टीचर्स की भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए विषयों को 3 ग्रुप ए, बी, सी में बांटा है। ग्रुप-ए के एग्जाम 21 दिसंबर को होंगे। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 22 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा तथा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।  23 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

झुंझुनू में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन, सरदारशहर के चुनावों को लेकर किया जायेंगा मंथन

01

24 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक संस्कृत और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाबी विषय की परीक्षा 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी।