Aapka Rajasthan

Makar Sankranti 2023: प्रदेशभर में मकर संक्रांति पर्व की धूम, सुबह से ही लोग डीजे की धुन पर छतों पर कर रहे पतंगबाजी

 
Makar Sankranti 2023: प्रदेशभर में मकर संक्रांति पर्व की धूम, सुबह से ही लोग डीजे की धुन पर छतों पर कर रहे पतंगबाजी

जयपुर न्यूज डेस्क। आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज दिनभर पतंगें कुलांचे भरेंगी, दिनभर चरखियां घूमेंगी, डोर आसमान नापेगी। उमंग-उत्साह के बीच शहरवासी दिनभर छतों पर रहेंगे और दिनभर दानपुण्य का दौर चलेगा। जयपुर में पतंगबाजों को आज हवा का साथ मिलेगा। दिनभर 4 से 8  किमी/ प्रति घंटा उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा चलेगी। हवा की गति सामान्य रहने से दिन में ठंड का अहसास रहेगा। लोग गजक-तिल के व्यंजनों के साथ पकौड़ियों का लुप्त उठाएंगे। सुबह से ही लोग डीजे की धुन पर पतंगबाजी करते नजर आ रहें है।

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले 9 नए न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी किए नियुक्ति के आदेश

01

राजधानी जयपुर की बात करें तो आसमान में सुबह से ही रंग-बिरंगी पतंगें दिखने लगी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे ही आसमान पतंगों से अटा नजर आ रहा है। साफ मौसम और बहती हवा पतंगबाजी का आनंद बढ़ा रही है। कोरोनाकाल के बाद इस बार पतंगबाजी पूरी तरह से परवान पर है। बड़ों के साथ बच्चों में पतंगबाजी का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस पर्व में आप घायल परिंदों का भी विशेष ख्याल रखें। पतंगबाजी से घायल होने वाले पक्षियों को बचाने के लिए वन विभाग ने भी विशेष कवायद की है। घायल पक्षियों के रेस्क्यू और इलाज के लिए रक्षा संस्थान, होप एंड बियोंड, एंजल आइज सहित विभिन्न एनजीओ वन विभाग के साथ मिलकर शिविर आयोजित कर रहे हैं और 16 जनवरी तक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

पेपर लीक मामले पर सांसद किरोड़ी ने की प्रेसवार्ता, कहा— एसओजी के अफसर ने सुरेश ढाका से लिए 50 लाख रूपए

01

कोरोना के बाद पहली बार लोग इस मस्ती और उमंग वाले फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। जयपुर शहर में पतंगबाजी के कई दंगल भी आयोजित हो रहे हैं। मंदिरों में जहां दान-पुण्य के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। देर रात तक बाजार में पतंग के खरीदार नजर आए। इसके चलते परकोटा के हांडीपुरा और अन्य जगहों पर पतंगों का मार्केट चरम पर है। पतंग विक्रताओं और एसोसिएशन की मानें तो इस बार रिकॉर्ड 15 करोड़ की पतंग जयपुर में बिकी हैं।

01
 
गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें प्रातः काल मंगला झांकी बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक होगा और ठाकुरजी को नवीन गुलाबी रंग की जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी। इसके साथ ही उनके तिल के लड्डू और फिनी का भोग लगाया जाएगा । ठाकुरजी के पतंगों की झांकी के दर्शन भक्त 14 एवं 15 जनवरी को किए जा सकते है।ठाकुरजी के हाथ में सोने की पतंग है एवं राधा रानी के हाथ में चांदी की चरखी है और सखियों के हाथ में चरखी सेवा है।