Mahatma Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती पर आज प्रदेशभर में कई कार्यक्रम, सीएम गहलोत ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
जयपुर न्यूज डेस्क। आज प्रदेश और देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देते हुए मीडिया से बातचीत की और मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर दुनियाभर में आयोजन हो रहे है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जी की पहल से संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पास हुआ। सभी देशों ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने पर सहमति जताई। भारत अनेकता में एकता वाला देश है।
गहलोत समर्थक विधायक सीएम के लिए सिर्फ गहलोत के नाम पर ही सहमत, आज हो सकती विधायक दल की बैठक

सीएम गहलोत ने कहा कि संविधान की मूल भावनाओं के आधार पर शासन होना चाहिए। अब सोशल सिक्योरिटी का वक्त आ गया है। मोदीजी को हर परिवार को सोशल सिक्योरिटी प्रदान करनी चाहिए। राजस्थान में हर परिवार के लिए हमने 10 लाख का बीमा किया। इंदिरा रसोई में जरूरतमंदों को 8 रुपए में अच्छा भोजन करवाया जा रहा है। जिन राज्यों में अच्छी स्कीम चल रही हैं उन्हें केन्द्र सरकार को अपनाना चाहिए। देश की बड़ी स्कीमों में भी आधा हिस्सा राज्य सरकारों को देना चाहिए। देश में वर्तमान में जो माहौल है वो चिंताजनक है। इस तरह से शासन करने का किसी को अधिकार नहीं है। आज देशभर में गली-गली में अराजकता का माहौल है। सांप्रदायिकता के कारण देश में हर वर्ग भयभीत है। अमीर-गरीब की खाई बढ़ती जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की रैकिंग रिपोर्ट जारी, राजस्थान का कोई भी शहर टॉप 10 रैंकिंग में नहीं शामिल

गांधी जयंती, विश्व अहिंसा दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व गांधी सद्भावना सम्मान समारोह https://t.co/mr6dvxp6ft
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 2, 2022
बीजेपी सरकार देश में एक वर्ग को भड़काने का काम कर रही है। दंगे भड़काना बहुत आसान होता है, उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखलाई हुई है। सोशल मीडिया पर षड्यंत्र रचकर यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। यात्रा को आमजन का स्नेह मिल रहा, केन्द्र के खिलाफ लोगों में रोष है। अभी भी वक्त है बीजेपी सरकार को संभल जाना चाहिए। देश में जो माहौल है उसे बदलकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र कायम करना चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 102 विधायकों को मैं नहीं भूल सकता। 102 विधायकों ने सरकार बचाई। हमारा राजस्थान में चुनाव जीतना बहुत आवश्यक है। इससे कांग्रेस फिर से मजबूत होने की ओर बढ़ेगी. सरकार को रिपीट कराने के लिए पूरी मेहनत से जुटेंगे। मैं मुख्यमंत्री रहूं या न रहूं, प्रदेश में मिलकर सरकार बनाएंगे।
