Aapka Rajasthan

Election of Congress President: सीएम गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज, सोनिया गांधी से मिलने के बाद भरेंगे नामांकन

 
Election of Congress President: सीएम गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज, सोनिया गांधी से मिलने के बाद भरेंगे नामांकन

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लकर राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है और अब एक बार फिर सीए गहलोत के अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा भी तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक में यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आलाकमान जो फैसला देगी वो उन्हें मंजूर होगा। वे हमेशा पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं दिल्ली दौरे पर एक बार फिर से सोनिया गांधी के समक्ष वे राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का आग्रह करेंगे।उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात को दोहराएंगे। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करेंगे। 

राजधानी जयपुर में बीजेपी का हल्लाबोल प्रदर्शन, विधानसभा कूच पर पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

01

सीएम गहलोत ने विधायकों से स्पष्ट कर दिया है कि अगर नामांकन दाखिल करने की स्थिति बनती है तो सभी विधायकों को दिल्ली आना है ताकि राजस्थान के विधायकों की एकजुटता का संदेश जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है आप सबसे जल्द 15-20 दिन बाद एक बार फिर से मुलाकात होगी। जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी विधायकों से कहा कि आप मिशन 2023 की तैयारी में जुट जाइए अपने क्षेत्र की जो भी समस्याएं डिमांड है उसे बजट के लिए आप अभी दीजिए ताकि उसे एग्जामिन करवाए जा सके। 

करौली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को 22 हजार रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

माना जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार इस बार जल्द बजट पेश करेगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भी संबोधित किया सभी ने विधायकों को विधानसभा की रणनीति और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया है।