Aapka Rajasthan

Congress President Election: सीएम अशोक गहलोत भरेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन

 
Congress President Election: सीएम अशोक गहलोत भरेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के पहले संगठन बड़ा बदलाव नजर आने वाला है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान कर ही दिया है। उन्होंने घोषणा कर दी है कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। केरल में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संग उनकी लम्बी बातचीत हुई है। उन्हें मनाने का प्रयास भी किया लेकिन राहुल ने हामी नहीं भरी है। इस दौरान सीएम गहलोत के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थे। 

राजस्थान के नए सीएम के चेहरे पर आज लगेगी मुहर, सीएम गहलोत और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी आज करेंगे बैठक

01

सीएम गहलोत ने राहुल के साथ हुई लम्बी चर्चा का जिक्र किया और मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। जब विभिन्न प्रदेश समितियां चाहती हैं कि आप ही अध्यक्ष बनें तो उनका सम्मान करें। इस पर राहुल का कहना था कि वो कार्यकर्ताओं और सभी समितियों का सम्मान करते हैं लेकिन इस बार उनका फैसला है कि कोई गैर गांधी फैमिली वाला शख्स ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हो। सीएम गहलोत ने कहा उनकी बात मानते हुए ही उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. वो जल्द ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।  इसके साथ ही गहलोत ने देश के वर्तमान हालात का जिक्र किया है। उन्होंने ने  कहा कि देश के वर्तमान हालात में मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है। 

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान, कहा-सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के निर्णय पर देंगे साथ

01

बता दे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जारी कशमकश के बीच सीएम अशोक गहलोत ने कोच्चि पहुंच कर गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर रिक्वेस्ट की थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि हम सभी की इच्छा है कि राहुल अध्यक्ष बनें। उन्होंने दो पोस्ट को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, पार्टी जो हुकुम देगी, मैं वो काम करूं. यही मेरा स्टैंड है। सीएम गहलोत पर स्थिति साफ होने के बाद आज दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन सोनिया गांधी और राहुल गांधी संग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इसके केन्द्र में राजस्थान के सीएम पद को लेकर चर्चा हो सकती है।