Aapka Rajasthan

Congress President Election: 24 साल बाद गैर गांधी बना कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर का हराकर दर्ज की जीत

 
Congress President Election: 24 साल बाद गैर गांधी बना कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर का हराकर दर्ज की जीत

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव नतीजे सामने आ चुके है और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनेंगे। कुछ देर बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की आज हुई मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को 1060 से ज्यादा वोट हासिल हुए। नतीजे सामने आने के बाद शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव में जीत की बधाई दी है।

जयपुर वासियों को सीएम गहलोत देंगे बड़ी सौगात, 21 अक्टूबर को मानसरोवर में सिटी पार्क का करेंगे उद्घाटन

01

24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को कुल 9  हजार 915 प्रतिनिधियों में से 9 हज़ार 500 से ज़्यादा ने अलग-अलग पीसीसी कार्यालयों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मतदान किया था। सुबह से ही मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थक मुख्यालय के बाहर जमा होने लगे थे। बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मलिकार्जुन खड़गे का नामांकन दाखिल कराया था और प्रस्तावक बने थे। इसके साथ ही राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लव ने पूरे चुनाव में खड़गे का चुनावी मैनेजमेंट संभाला था। राजस्थान से ही राज्यसभा के सांसद प्रमोद तिवारी ने भी खड़गे का चुनावी मैनेजमेंट संभाला था। राजस्थान कांग्रेस के अंदर पहले से मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में वातावरण बन गया था। सीएम अशोक गहलोत ने खड़गे के पक्ष में खुलकर अपील जारी की थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम का काउंटडाउन शुरू, मलिकार्जुन खड़गे की जीत की संभावना अधिक

01

बता दे कि 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल गांधी ने कुछ समय के लिए यह पद संभाला था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सोनिया गाँधी अंतरिम अध्यक्ष बानी हुई थी और 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव संपन हुए। जिनमे मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत मिली है।