Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम दिन, कल यात्रा करेंगी हरियाणा में प्रवेश

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम दिन, कल यात्रा करेंगी हरियाणा में प्रवेश

जयपुर न्यूज डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। यात्रा मंगलवार को अलवर के कटिघाटी पार्क से शुरू हुई। 21 दिसंबर को सुबह में राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। 

त्रिवेणी नगर के जैन मंदिर में बड़ी चोरी, अष्ट धातु की नेमिनाथ भगवान की मूर्ति लेकर बदमाश फरार

01


राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि यात्रा ने 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश किया था। राजस्थान में यात्रा का 521 किलोमीटर का सफर है। राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में गहलोत सरकार की तारीफ की। इसके साथ ही राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से संवाद नहीं करने को लेकर देखा जा रहा है।

प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से बढ़ी सर्दी, मौसम विभाग ने आगामी में दिनों में कड़ाके की ठंड़ का किया अलर्ट जारी

01

भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आखिरी दिन होने के चलते आज इस यात्रा में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ है। राजस्थान के करीब 12 जिलों से हर विधानसभा से करीब 500 कार्यकर्ता को आज इस रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। ऐसे में करीब 60 हजार कार्यकर्ता भी आज की इस रैली में चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब यात्रा का आखिरी दिन होने के चलते यहां पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

01

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन होने के चलते आज सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ है। क्योंकि भारी भीड़ होने के चलते लगातार लोग सुरक्षा घेरे की तरफ आ रहे हैं। हालांकि अब राहुल गांधी खुद जगह-जगह रुक रुक कर सड़क किनारे खड़े कार्यकर्ताओं से बातचीत भी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का उत्साह चरम पर है। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर कार्यकर्ताओं और इकट्ठा भीड़ से उनका हालचाल लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।