Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14वां दिन, अलवर में यात्रा की एंट्री के बाद मालाखेड़ा में होंगी बड़ी सभा

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14वां दिन, अलवर में यात्रा की एंट्री के बाद मालाखेड़ा में होंगी बड़ी सभा

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहें है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14 वां दिन है। यात्रा आज एक दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू हो रही है। आज की यात्रा आठ बजे शुरू हो रही है। राहुल गांधी के दिल्ली दौरे के कारण यात्रा के सुबह के शेड्यूल में बदलाव किया है। आज यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दौसा के काला खो से शुरू होने वाली यात्रा 11:30 बजे सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का लास्ट पॉइंट है। बांदीकुई के बाढ़ नागवास में यात्रा का नाइट स्टे होगा।

जब भी राजनीति से संन्यास लेंगे तो उसके बाद एक ऐसा इंस्टिट्यूट खोलेंगे जिसमें लोगों को राजनीति की ट्रेनिंग दी जा सके- सीएम गहलोत

01


भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। आज भारत जोड़ो यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यह राजस्थान में यात्रा का आखिरी जिला है, अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है। इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। साथ ही राजस्थान में गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर ऐग्जीबिशन लगाई गई है। इस ऐग्जीबिशन में राहुल गांधी विजिट करेंगे। भारत जोड़ो यात्री और यात्रा में शामिल नेतााओं को भी ऐग्जीबिशन का विजिट करवाया जाएगा। राहुल गांधी ने भी राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए गहलोत को अपनी सरकार के काम देश भर के नेताओं के सामने रखने का मौका मिला है, जिसका वे भरपूर सियासी फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

01


बता दे कि 16 दिसंबर को जयपुर में राहुल गांधी की राजस्थान में यात्रा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन पर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कहा था कि अरुणाचल में चीन हमारे जवानों को पीट रहा है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार सोई हुई है। इस बयान के बाद अब बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इसके अलावा गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी में तानाशाही नहीं है। कांग्रेस में बयानबाजी और थोड़ी चर्चा होती है, जो ठीक बात है। सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी यह चलता है। हमारा सोचना है कि ज्यादा नुकसान नहीं होना चाहिए पार्टी को, नुकसान होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। जनरली विचारधारा है कि पार्टी के लोग बोलना चाहें तो डरा कर चुप नहीं कराते है।