Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 16 दिन बाद हरियाणा में दाखिल, सीएम गहलोत को राहुल गांधी के गले लगाने की फोटो पर बढ़ी चर्चा

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 16 दिन बाद हरियाणा में दाखिल, सीएम गहलोत को राहुल गांधी के गले लगाने की फोटो पर बढ़ी चर्चा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में झालावाड़ से 4 दिसंबर को प्रवेश करने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 16 दिन बाद हरियाणा में प्रवेश कर गई है। जिसके के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी की गले लगने वाली फोटो चर्चा में है। इस फोटो को खुद अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।सीएम गहलोत ने लिखा 'भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया है। हरियाणा में यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। राजस्थान में यात्रा का पड़ाव पूरा होने पर हरियाणा को फ्लैग हैंडओवर सैरेमनी के दौरान राहुल गांधी के साथ। बता दे कि आज 18 दिन तक ऐसी फोटो कोई नहीं आई है। मुख्यमंत्री अशोक और राहुल गांधी की इस फोटो के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा की आज राजस्थान से हरियाणा में एंट्री, राहुल गांधी की राजस्थान में 520 किमी की यात्रा से क्या हुआ लाभ?

01


बता दे कि राजस्थान में यात्रा के आने के बाद से सबकी नजरें अशोक गहलोत पर टिकी हुई थीं। वहीं राहुल गांधी के बयानों और भाषणों पर सबकी नजरें थीं। अब जब यात्रा सकुशल राजस्थान में पूरी हो गई है, तो अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी ने राहत  सांस ली है. क्योंकि यात्रा के राजस्थान आने से पहले कई सारी बातें सामने आई थी राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह तस्वीर बताती कि सबकुछ ठीक है। हालांकि, कब तक सब कुछ ठीक रहेगा यह कह पाना मुश्किल है।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 आज से शुरू, कड़ी जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर में प्रवेश

01


अलवर में जयराम रमेश ने यात्रा के लिए किए गए इंतजाम के लिए अशोक गहलोत सरकार को 10 में से 10 नंबर दिए थे। उन्होंने सरकार की खूब तारीफ भी की है।  दरअसल, जब यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान आई थी तो उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अशोक गहलोत को मध्यप्रदेश से बेहतर व्यवस्था करने की चुनौती दे डाली थी। इस बात का मंगलवार को जयराम रमेश ने जिक्र किया, वहीं राहुल गांधी ने भी अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की थी. बता दें यात्रा हरियाणा में जा चुकी है।

01


कांग्रेस नेता राहुल गांधी अशोक गहलोत सरकार को कई काम दिए हैं। राजस्थान में अंग्रेजी के और स्कूलों को खोलने की बात कही है। अलबर्ट हॉल म्यूजिम के नाम बदलने की जिम्मेदारी भी गहलोत सरकार को दी गई है। राहुल गांधी ने जनजातीय लोगों को 100 प्रतिशत पट्टा देने की बात भी कही है। राहुल गांधी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं बीच की दूरी कम करनी होगी और उन्होंने  सरकार से मंहगाई कम करने के लिए भी काम करने को भी कहा है।