Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज राजस्थान से हरियाणा में एंट्री, राहुल गांधी की राजस्थान में 520 किमी की यात्रा से क्या हुआ लाभ?

 
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज राजस्थान से हरियाणा में एंट्री, राहुल गांधी की राजस्थान में 520 किमी की यात्रा से क्या हुआ लाभ?

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी की राजस्थान में यात्रा से क्या दूरगामी परिणामी सामने आयेंगे और  इस यात्रा से किसे कितना फायदा हुआ? इससे पार्टी को कितनी मजबूती मिली है ? राहुल गांधी का 'राजनीतिक चेहरा' बदला है या पहले जैसा ही रहा गया है।  राजस्थान  में कुल 520 किमी पैदल यात्रा में कुल 18 दिन लगे हैं और 6 जिलों को कवर किया है। अशोक गहलोत तो इस यात्रा को वरदान के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने तो यह भी कहा है कि इस यात्रा का चुनाव में भी बहुत असर पड़ने वाला है। 

आरसीए चुनाव का घमासान हुआ शुरू, वैभव गहलोत ने आज अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

01


वहीं राजस्थान राजनीति के जानकारों का कहना है कि इन 18 दिनों में बयानबाजी और गुटबाजी में कमी आई है। इससे पार्टी को फायदा होगा। कुछ जानकारों का कहना है कि इसका कई अन्य राज्यों में भी असर पड़ेगा। राजस्थान के राजनीतिक मामलों के जानकार मानते हैं कि इस यात्रा से राहुल गाँधी की जो एक छवि बनी थी उसमें काफी परिवर्तन आएगा। कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलेगा और राजस्थान में इन्हे तब फायदा मिलेगा जब इनकी आपस की लड़ाई खत्म होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा से चुनाव पर भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसका असर तब समझा जाता जब और भी छोटे दल या बड़ा चेहरा कोई यात्रा में शामिल होता है।  लेकिन पार्टी को इस बार विचार करना होगा कि यात्रा जाने के बाद भी सब कुछ शांत रहे। 

प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से बढ़ी सर्दी, मौसम विभाग ने आगामी में दिनों में कड़ाके की ठंड़ का किया अलर्ट जारी

01


हालाँकि इस यात्रा का  राहुल के व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आया है। इसका बड़ा उदाहरण है कि राहुल अब अकेले मंच पर बोल रहे हैं और वह भी बिना दूसरे का सहारा लिए हुए। राहुल के भाषण में आत्मविश्वास दिख रहा है। अब राहुल के व्यक्तित्व में आया बदलाव कितने दिन टिकता है यह भी एक बड़ा सवाल है। यात्रा का चुनाव में कितना असर पड़ेगा यह अभी कह पाना मुश्किल है। यात्रा का असर दूर तक और लम्बे समय तक रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान में सबसे बड़ा फायदा पार्टी को यह मिला है कि जब से यात्रा आई है तब से रोज हो रही बयानबाजी बंद हो गई है। एकदम से अंकुश लग गया है और देखने में लगता है कि जैसे कोई बड़ा अनुशासन लगा दिया है। राहुल गांधी बदले-बदले नजर आने लगे हैं। अब बस इतना ही देखना है कि यात्रा के जाने के बाद पार्टी कैसा व्यवहार करती है यह बहुत देखने वाली बात होगी।