Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, युवाओं में राहुल गांधी से मिलने का काफी जोश आया नजर

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, युवाओं में राहुल गांधी से मिलने का काफी जोश आया नजर

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आज राहुल की यात्रा का सातवां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवाओं में बड़ा जोश नजर आया है। इस बीच गहलोत-पायलट के एकसाथ सफर को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। बूंदी के कापरेन से पहले गहलोत और पायलट एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर जयपुर पहुंचे है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है। 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी, शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का लास्ट स्टॉपेज है। आज भी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं है। बाबई में यात्रा का नाइट स्टे रखा है। बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है।

आज दो पारियों में आयोजित होंगी वनरक्षक भर्ती परीक्षा, इन बातों का ध्यान रखकर जाएं परीक्षा सेंटर

01


राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते देखे सुने जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान का असर भी दिख सकता है। आज भी बड़ी संख्या में बच्चे राहुल गांधी से यात्रा में मिलने के लिए पहुंचे। राहुल ने सभी से बात की और फोटो भी खिंचवाईं। आज भारत जोड़ो यात्रा का बूंदी में दूसरा दिन है। दोपहर बाद यात्रा सवाई माधोपुर जिले में एंट्री करेगी। राजस्थान में यात्रा का यह चौथा जिला होगा।

जोधपुर के शेरगढ़ गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दूल्हे सहित कई लोगों की हालत नाजुक और अब तक 12 लोगों की मौत

01


राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान लगातार लोगो से मिल रहे हैं। उनकी परेशानियों के बारे में भी जान रहे हैं। राजस्थान के सीएम गहलोत, खेल मंत्री अशोक चांदना, पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कृष्णा पूनिया भी यात्रा में चल रहे थे। राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं के साथ युवा भी पहुंच रहे थे। सांसद और कांग्रेस नेता भी आज राहुल के साथ चल रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार अपनी सरकार रिपीट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपनी फ्लैगशिप योजनाओं पर फीडबैक लेने के लिए खुद फील्ड में उतर गए हैं। हाल ही उन्होंने मंत्रियों-विधायकों और उसके बाद आईएएस अफसरों ने इनका फीडबैक मांगा था। इसकी एक रिपोर्ट सचिवालय में तैयार की गई है।

01

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैंं। सीएम गहलोत-पायलट हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एकसाथ गए हैं। दोनों एक ही प्लेन से पहुंचेंगे। राहुल गांधी भी जाएंगे, लेकिन वे अलग से जाएंगे।