Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में आज से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, सीएम गहलोत ने इस यात्रा को देश के लिए बताया अहम
जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में आगाज हो गया है। भारी भीड़ के साथ राहुल गांधी लगातार आगे बढ़ते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं, कभी गांव वालों से मिले तो कहीं बच्चों से, ऐसे में उनके साथ भारी पुलिस बल भी चल रही है जो आगे से व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। यात्रा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो इसके लिए आला अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है. कन्याकुमारी से राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को 88 वें दिन राजस्थान में प्रवेश कर आज यात्रा वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन से शुरू हो चुकी है। काली तलाई से 14 किलोमीटर चलकर भारत जोड़ो यात्रा बालीबोरडा चौराहा पहुंची है। यहां पर भारत जोड़ो यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकी है।

LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Kalitalai village, Rajasthan. https://t.co/yw7KG6KwyV
— Congress (@INCIndia) December 5, 2022
राजस्थान में जिन लोगों के इंटरव्यू हुए उनमें से 200 यात्री पूरे राजस्थान में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। वहीं 117 भारत यात्री जो नियमित चल रहे हैं वह भी साथ चल रहे हैं। यात्रा दोपहर 3:30 बजे झालरापाटन के नाहरडी से फिर शुरू होगी, जो 9 किलोमीटर चलकर चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी की एक कॉर्नर मीटिंग भी होगी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।
सरदारशहर विधानसभा सीट का दंगल शुरू, प्रत्याशियों ने मतदान कर जनता से की वोट देने की अपील

LIVE: Press briefing | Rajasthan. #BharatJodoYatra https://t.co/OrBWmwMHHJ
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 5, 2022
इस यात्रा को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान भी सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है। राहुल जी इस यात्रा के मुख्य यात्री हैं और ये चुनाव जीतो यात्रा नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा दुनिया के लिए संदेश है। भारत जोड़ो यात्रा के मुद्दे आमजन से जुड़े है। भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। महंगाई से आज आमजन त्रस्त है। अशांति और अहिंसा से लोग परेशान हैं। झालवाड़ में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों से मैं खासा इंप्रेस हुआ हूं , ये यात्री एसेट साबित होंगे। संयुक्त अरब अमीरात और बेल्जियम से आए लोग यात्रा में शामिल है। पूरी दुनिया के लिए ये यात्रा अहम है। लोकतंत्र के लिए यह यात्रा खासी महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश में माहौल है। यात्रा ऐसे समय में निकल रही जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है। जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह जी ने यात्रा का बीड़ा उठाया है।

सुबह रंगी है जोश में
— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 5, 2022
रंगीले राजस्थान की
मुस्कानें हैं खिल उठी
यात्रा है मान, सम्मान की!#BharatJodoYatra pic.twitter.com/y1VZEDCCJd
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा काफी लम्बी होगी। यात्रा के पीछे कई कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन भी चल रहे हैं, इन्हें कोई रोकेगा नहीं और इसके अलावा जो भी सेलिब्रिटी या अन्य भी शामिल हो सकती हैं।राजस्थान में यह यात्रा 6 जिलो में 490 किलोमीटर राजस्थान में चलेगी। यह करीब 18 दिन चलेगी। कोटा में विश्राम को लेकर विरोधाभास जारी है, सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर चल रही अटकले बरकरार हैं। यात्रा 8 या 9 दिसंबर को विश्राम करेगी इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हैं।
