Aapka Rajasthan

Sardarshahar By-election 2022 Live: सरदारशहर विधानसभा सीट का दंगल शुरू, प्रत्याशियों ने मतदान कर जनता से की वोट देने की अपील

 
Sardarshahar By-election 2022 Live: सरदारशहर विधानसभा सीट का दंगल शुरू, प्रत्याशियों ने मतदान कर जनता से की वोट देने की अपील

चूरू न्यूज डेस्क। आज राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा का उपचुनाव सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। 7 बार के विधायक रहे पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। कांग्रेस ने यहां से भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को ही चुनावी मैदान में उतारा है।  वहीं बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पींचा पर अपना दांव खेला है। लेकिन लालचंद मूंड रालोपा की सीट से इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं। सरदारशाह विधानसभा क्षेत्र में कुल 295 बूथ हैं, जिनमें से 74 बूथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की कैटेगरी में रखे गए हैं। इनकी निगरानी के लिए वीडियोग्राफी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। 

भरतपुर में दूध का टैंकर पलटने से बड़ा हादसा, टैंकर के नीचे दबने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 गंभीर घायल

01

सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में 1,52,640 पुरुष और महिला मतदाता 1,36,939 हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस उपचुनाव में लगभग चार हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस उपचुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। यहां आज 10 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सरदार शहर सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, लेकिन हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने उपचुनाव में जाट प्रत्याशी उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में भव्य स्वागत, राजस्थान में यह रहेंगा यात्रा का पूरा रूट

01


सुबह 11.00 बजे तक सरदाशहर उपचुनाव में 19.87% वोटिंग हुई है। हल्की ठंड की वजह से मतदान धीमी गति से चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा आज सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि क्षेत्र में विकास और प्रगति के लिए भारी संख्या में मतदान करें। इसके अलावा सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने मतदान कर जनता से अपील की है कि सरदारशहर विधानसभा के मतदाताओं से निवेदन है कि आप भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेवें और सरदारशहर के विकास में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करें। मतदान हमारा हक है और फर्ज भी है।  

01


सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अशोक पींचा ने मतदान कर कहा, 'पहले मतदान, फिर जलपान, मैंने अपना मतदान कर दिया है, आप भी अपना मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के इस पर्व पर एक जिम्मेदार व जागरूक नागरिक के तौर पर मतदान करना हम सबका अधिकार ही नहीं बल्कि नैतिक दायित्व भी है।