Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra 2022: मंत्री परसादी लाल मीणा ने दी खुली चेतावनी, कहा- भारत जोड़ो यात्रा को जो रोकेंगा वह काम से जायेंगा

 
Bharat Jodo Yatra 2022: मंत्री परसादी लाल मीणा ने दी खुली चेतावनी, कहा- भारत जोड़ो यात्रा को जो रोकेंगा वह काम से जायेंगा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसबंर के आसपास प्रवेश करेंगी। इसके लिए राजस्थान कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच गुर्जर नेता विजय बैंसला के इसका विरोध करने का बयान जारी करने के बाद कांग्रेस सरकार अब सजग हो गई है और अब चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने खुली चेतावनी दी है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विवादित बयानों पर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कड़ा प्रहार किया हैं। मंत्री परसादी मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जो राजस्थान में रोकेगा, वो काम से जाएगा। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने ऐसे बयानवीरों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी की हिम्मत नहीं है यात्रा को रोक पाए, जो रोकेगा वो काम से जाएगा, हम काहे के लिए बैठे हैं। 

उदयपुर के जंगलों में मिली युवक और युवती की नग्नावस्था में लाश, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

01

बता दे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में आ रही है, लेकिन इससे पहले ही कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सरकार ने 2019 में गुर्जर समाज के साथ जो समझौता किया था, उसको अगले 20 दिन में पूरी तरह से लागू नहीं किया तो वे राहुल गांधी की यात्रा को राजस्थान में घुसने नहीं देंगे। उनकी धमकी के बाद कांग्रेस की राजनीति में बवाल मचा हुआ है।

सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड़ मामले में 11 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 30 आरोपियों को दी आजीवन कारावास की सजा

01

इसको लेकर किसान मोर्चा राजस्थान ने विजय बैंसला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विजय बैंसला गुर्जर समाज को बदनाम न करें। इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश की तो लट्ट बजाए जाएंगे। वहीं अगर भारत जोड़ो यात्रा में आकर गुर्जर समाज को बदनाम करने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। किसान मोर्चा ने विजय बैंसला पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि विजय बैंसला प्रतिदिन भाजपा की गुलामी के कसीदे पढ़ता है। गुर्जर स्वाभिमानी किसानों का कौम है। विजय बैंसला भूल गए भाजपा के शासन में 70 से अधिक निहत्थे गुर्जरों को गोलियों से भून दिया गया था। वे सुर्खियों में रहने के लिए गुर्जर समाज को बदनाम कर रहे हैं।