Aapka Rajasthan

Dungarpur में युवक का शव ससुराल में पेड़ से लटका हुआ मिला, मुंबई में करता था काम

 
Dungarpur में युवक का शव ससुराल में पेड़ से लटका हुआ मिला, मुंबई में करता था काम

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क,सागवाड़ा थाना क्षेत्र के गमड़ा चरनिया गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उसके ससुराल में पेड़ से लटका मिला. मृतक मुंबई में काम करता था और नवरात्रि के दौरान घर आया था। वह बुधवार को घर से बांकोड़ा जाने की बात कहकर निकला था। मृतक के 4 लड़कियां और 1 लड़का है।

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में लगात्तार तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी, 10 जिलों में रात का पारा जमाव बिंदु या उसके आसपास दर्ज

सागवाड़ा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गमदा चरनिया गांव में लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव नीम के पेड़ से लटका देखा था. शव देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान भसौर निवासी कमलेश (35) पुत्र कला डामोर के रूप में की है। गमदा चरनिया गांव मृतक की ससुराल है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Rajasthan by-election 2022: सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर, कांग्रेस के अनिल शर्मा और बीजेपी के अशोक कुमार पिंचा के बीच होगा मुकाबला

पुलिस ने शव को मौके से उठाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि कमलेश मुंबई में काम करता था। नवरात्र में घर आया था, उसके बाद वापस नहीं गया। वहीं कमलेश बुधवार को घर से बांकोड़ा जाने के लिए निकला है और रात तक नहीं लौटा. वहीं, गुरुवार की सुबह उसका शव उसकी ससुराल गमदा चारनिया में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. मृतक के 5 बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का है। कमलेश के निधन के बाद उनके पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.