Aapka Rajasthan

विवेकानंद संदेश यात्रा पहुंची Dholpur , लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत, 7 जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

 
विवेकानंद संदेश यात्रा पहुंची Dholpur , लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत, 7 जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

धौलपुर न्यूज़ डेस्क,राजस्थान के खेतड़ी से शुरू हुई विवेकानंद संदेश यात्रा आज धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में पहुंची. जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कैला देवी मंदिर पहुंची। जहां से मातारानी के दर्शन कर यात्रा करौली जिले के लिए रवाना हुई।

Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds: टोंक के मालपुरा में भीषण सड़क हादसा, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

शहर में करीब दो घंटे की यात्रा का विभिन्न मार्गों पर शहरवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के साथ आये पदाधिकारियों एवं समन्वयक दल सहित शहर के लोग मौजूद रहे. जिसमें महिलाएं भी शामिल हुईं।

यात्रा समन्वयक डॉ. शिवदयाल मंगल ने बताया कि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों को राजस्थान के हर जिले और कस्बे तक पहुंचाने के लिए खेतड़ी से यात्रा की शुरुआत की है. यात्रा 7 जनवरी को राजस्थान के 33 जिलों से होते हुए जोधपुर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

Rajasthan Politics: मेयर सौम्या गुर्जर पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, डीएलबी के नोटिस का कल करेंगी जवाब पेश

यह यात्रा देश के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर निकाली जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे देश में हिंदूवादी विचारधारा को जगाना और लोगों को एकजुट करना है। इसी के चलते खेतड़ी से विवेकानंद की प्रतिमा के साथ यह यात्रा शुरू हुई है. इस यात्रा में विवेकानंद के भेष बदलकर निकले युवकों के साथ महिलाओं और युवतियों ने भी विवेकानंद की वेशभूषा और परिधानों में निकलकर यात्रा में सहयोग किया।

विवेकानंद संदेश यात्रा के दौरान शहर के सीताराम बाजार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा के साथ आए वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए गए और लोगों से स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान यात्रा समन्वयक अनिल गोयल, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व महिला सदस्य व शहर के गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी मौजूद रहे.