Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में टेंपो घुसने से एक महिला की मौत और 4 अन्य गंभीर घायल

 
Rajasthan Breaking News:  धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में टेंपो घुसने से एक महिला की मौत और 4 अन्य गंभीर घायल

धौलपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर धौलपुर जिले से सामने आई है। धौलपुर में भीषण सड़क हादसे के जानकारी सामने आई है।  धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया है। ऑटो चालक को नींद की झपकी आने पर ऑटो हाईवे किनारे खड़े कैंटर में घुस गया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत 4 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सीएम अशोक गहलोत की तबियत हुई खराब, मुख्यमंत्री के आज के सभी कार्यकम्र हुए रद्द

01

निहालगंज थाने के एएसआई नवल सिंह ने बताया कि भिंड जिले के लावण्य गांव निवासी कुछ लोग दिल्ली से मजदूरी कर ऑटो में सवार होकर दीपावली का त्यौहार मनाने गांव लौट रहे थे। तभी आज आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टीवीएस एजेंसी के सामने हाईवे किनारे नींद की झपकी आने की वजह से ऑटो पीछे से खड़े कैंटर में घुस गया। इस हादसे में महिला खुशबू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 महिला समेत चार घायल हो गए है। मृतका का शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों का इलाज जारी है। 

सीकर में बदमाशों को नहीं पुलिस का ड़र, दो ज्वैलर भाईयों पर हमला कर लूटे 15 लाख रूपए के गहने

01

घटना पर मौके पर चीख-पुकार मच गई मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जिसका परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ऑटो और कैंटर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।