Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: दौसा में महिला के साथ गैंगरेप कर की हत्या, पुलिस को कुएं में मिला महिला का अधजला शव

 
Rajasthan Breaking News: दौसा में महिला के साथ गैंगरेप कर की हत्या, पुलिस को कुएं में मिली महिला का अधजला शव

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर दौसा जिले से सामने आ रहीं है। दौसा में एक महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। साथ ही बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या भी की गई है। दौसा के एएसपी लाल चंद कायल ने बताया कि दौसा जिले में महिला के साथ गैंगरेप हुआ और उसकी हत्या की गई है। महिला की डेड बॉडी एक कुएं से मिली है। वो अपने माता-पिता के घर जा रही थीं, तब ही रास्ते में आरोपी ने उन्हें अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने का लालच दिया। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

बांसवाड़ा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, हत्या में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि एक महिला को बस स्टैंड के पास किसी कालूराम नाम के शख्स और उसके एक साथी ने अपनी कार में लिफ्ट दिया था। जिसके बाद कालूराम कार को लेकर एक सुनसान जगह पर गया और उसने तथा उसके साथी ने महिला से गैंगरेप किया और फिर उसके साथ मारपीट कर घायल अवस्था में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई और उसके बाद महिला के शव को सूखे कुएं में फेंक दिया।

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में बन रहा देश का पहला कोचिंग हब, आयुक्त ने दिए जल्द पूरा करने के निर्देश

01

एएसपी डॉ. लालचंद कायल ने बताया कि देर शाम तक जब महिला घर नहीं पहुंची। उसके पिता ने पति को सूचित किया। महिला की तलाश की, लेकिन रात तक उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।

02

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने के बाद कालूराम नामक व्यक्ति का इस वारदात में शामिल होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है। कालूराम की निशानदेही पर ही महिला का शव कुए से बरामद किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है।