Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में जवानों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, राजस्थान के दो वीर सपूत हुए शहीद

 
Rajasthan Breaking News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में जवानों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, राजस्थान के दो वीर सपूत हुए शहीद

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज जम्मू कश्मीर में शोपियां में चल रही मुठभेड़ में मोर्चा संभालने के लिए जा रहे सेना के जवान की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में राजस्थान के दो वीर सपूत शहीद हो गए जिसमें अलवर के रहने वाले रामअवतार और दौसा के रहने वाले पवन सिंह गुर्जर शहीद शामिल हैं। दौसा के पवन सिंह गुर्जर कंचनपुरा गांव के रहने वाले थे, उनके पिता भीम सिंह गुर्जर आईटी केंद्र में गार्ड की नौकरी करते  हैं और उनके भाई मोहन सिंह व वीर सिंह खेती बाडी का काम करते है। जैसे ही शहीद पवन सिंह गुर्जर के शहीद होने की खबर उनके पैतृक गांव में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।

भीषण गर्मी से लोगों को जल्द मिलेंगी राहत, राष्ट्रीय मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश के दिए संकेत

01

दौसा जिले में रहने वाले पवन सिंह गुर्जर के कंचनपुरा गांव जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उनकी 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में 8 जवान घायल हुए थे जिनमें से 3 जवान शहीद हुए हैं। वहीं पांच अन्य जवान घायल हैं। भारतीय सेना के प्रवक्ता की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कनिपोरा गांव के पास, शोपियां के बडिगाम में एक मुठभेड़ स्थल के रास्ते में वाहन पलटने से सेना के तीन जवानों की जान चली गई और पांच जवान घायल हो गए है। 

कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा आज राजस्थान में करेंगी प्रवेश, सीएम अशोक गहलोत करेंगे स्वागत

02

सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि गीली सड़क की स्थिति होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में सेना के 8 जवान घायल हो गए। घायल सैनिकों को जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक सिपाही को मामूली चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पांच अन्य घायल सैनिकों को 92 बेस अस्पताल, श्रीनगर ले जाया गया, जहां तीसरे सैनिक ने भी दम तोड़ दिया। चार जवान इस समय 92 बेस अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है।