Rajasthan Breaking News: दौसा जिले में बेखौफ बदमाश, बंदूक की नोक पर मंत्री परसादी लाल मीणा के पड़ौसी के घर में की डकैती
दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर दौसा जिले से सामने आई है। प्रदेश में एक बार फिर बदमाश बेखौफ होते नजर आए है। दौसा जिले में बेखौफ बदमाशों ने मंत्री परसादी लाल मीणा के पड़ौसी के घर बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा के दौसा जिले में स्थित पैतृक गांव मंडावरी में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है।
सीएम पद के लिए गहलोत और पायलट में फंसा पेच, कांग्रेस के नए अध्यक्ष खड़गे के लिए बनी बड़ी चुनौती

करीब एक दर्जन हथियारबंद एवं नकाबपोश डकैतों ने मंत्री के पड़ोसी के घर में जमकर लूटपाट की है। उस समय चिकित्सा मंत्री भी गांव में अपने घर पर ही थे। डकैती के दौरान जाग होने पर जब ग्रामीणों ने डकैतों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन ग्रामीणों के गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक डकैत वहां से फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार देर रात को हुई है। डकैतों ने मंत्री परसादीलाल मीणा के मकान से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित धर्मेंद्र शर्मा के मकान को अपना निशाना बनाया है। वहां उन्होंने बंदूक और पिस्टल की नोक पर धर्मेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। उसके बाद लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली है। सभी डकैतों के पास हथियार थे। उनमें से अधिकतर के पास देसी कट्टे थे।
मानगढ़ धाम के विकास को लेकर सियासत तेज, पीएम मोदी 1 नवबंर को इसे राष्ट्रीय स्मारक कर सकते घोषित

इस वारदात के बाद बदमाश आसपास के अन्य मकानों में पहुंचे। लेकिन जाग हो जाने के कारण चारों तरफ ग्रामीण एकत्रित हो गए। वे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे। लेकिन उसके बावजूद डकैत पूरी तरह से बेखौफ नजर आए। डकैतों ने खुद का घिरा हुआ देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में 3 ग्रामीणों को गोली लग गई। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए और वे पीछे हट गए और मौका देखकर डकैत वहां से फरार हो गए। वारदात के समय चिकित्सा मंत्री भी मंडावरी स्थित अपने घर पर ही थे। मंडावरी में डकैती की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा आसपास के थानाधिकारी, सीओ लालसोट अरविंद गोयल और दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री परसादीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे है। डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल है। लेकिन बाद में पता चला कि डकैतों ने उन कैमरों के तार पहले ही काट दिए थे। इसके कारण अधिकतर सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के काई फुटेज कैद नहीं हो पाए है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी की टीम के साथ ही साइबर सेल को भी मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डकैतों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
