Aapka Rajasthan

Sardarshahar by-election : सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने अनिल शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सीएम गहलोत समर्थक बना कर आज भरवायेंगे नामांकन

 
Sardarshahar by-election : सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने अनिल शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सीएम गहलोत समर्थक बना कर आज भरवायेंगे नामांकन

चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनिल शर्मा का टिकट अप्रूव किया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेट्री इंचार्ज मुकुल वासनिक ने प्रेस रिलीज निकालकर इसकी सार्वजनिक घोषणा की है। अब कांग्रेस के अनिल शर्मा का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार पिंचा से होगा। अनिल शर्मा आज नामांकन भरने की आखिरी तारीख 17 नवंबर को नॉमिनेशन भरेंगे। इस दौरान अनिल शर्मा को सीएम गहलोत समर्थक बना कर आज नामांकन भरवायेंगे। नामांकन दाखिल करवाने सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और सीनियर कांग्रेस नेता सरदारशहर पहुंचेंगे। 

अलवर के स्टेट हाइवे-25 पर भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस के डिवाइडर पर चढ़ने से 1 की मौत 11 गंभीर घायल

01

बता दे कि सरदारशहर की सीट कद्दावर कांग्रेस नेता और 7 बार के विधायक रहे पंडित स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। अनिल शर्मा राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हैं। उन्हें गहलोत सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं। यह पहले से तय माना जा रहा था कि अनिल शर्मा को ही कांग्रेस टिकट देगी। क्योंकि सहानुभूति की लहर उनके साथ है। पिछले उपचुनावों में भी सहानुभूति फैक्टर चला है। इसलिए नया प्रयोग करने से कांग्रेस पूरी तरह बची है। 

अजय माकन के पद से इस्तीफा देने से गरमाई प्रदेश की राजनीति, आलाकमान पर गहलोत समर्थकों पर कार्रवाई का बढ़ा दबाव

01

दूसरी ओर बीजेपी से अशोक कुमार पिंचा ने कल नामांकन दाखिल कर दिया है। चूरू के सरदारशहर में ताल मैदान से गांधी चौक तक नामांकन भरने से पहले रैली निकाली गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सीकर सांसद मंहत सुमेधानंद सरस्वती, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, जिले के प्रभारी राम गोपाल सुथार, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण समेत बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड कार्यालय में पिंचा ने सरदारशहर उपचुनाव 2022 के भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र उपखंड अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जनसभा रखी गई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल हुए।

01

सरदारशहर  उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा।  नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है और  नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर  तक होंगी। चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 नवंबर है और 5 दिसम्बर को मतदान होंगे। इसके बाद 8 दिसम्बर को  वोटों की काउंटिंग होंगी और चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।