Aapka Rajasthan

Sardarshahar By Election 2022: सरदारशहर के सरदार की कल होगी जीत, उपचुनाव में कम मतदान से प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता

 
Sardarshahar By Election 2022: सरदारशहर के सरदार की कल होगी जीत, उपचुनाव में कम मतदान से प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता

चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के सरदार की जीत का फैसला कल होने वाला है। ऐसे में सरदाशहर उपचुनाव में शामिल प्रत्याशियों के दिल की दड़कने बढ़ी हुई है। जिसका कारण है इस उपचुनाव में कम वोटिंग होना। अभी राजस्थान में इस समय भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।  ऐसे में सरकार और विपक्ष दोनों के लिए सरदारशहर सीट के उपचुनाव का परिणाम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस बार पिछली बार की तुलना में कम मतदान होना सबको चिंचित कर रहा है।  चूरू को जानने और समझने वालों की मानें तो चुनाव का परिणाम सबको चौंका देगा। पहली बात तो यहां उपचुनाव हुआ है और दूसरा 10 साल में सबसे खराब वोटिंग है। इसके पीछे कारण जो भी दिए जा रहे हैं, लेकिन एक बड़ा कारण भारत जोड़ो यात्रा को भी माना जा रहा है। 

11 दिसंबर को 2 पारी में होगी वन भर्ती परीक्षा, कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किए एड़मिट कार्ड़

01

सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में इस बार 72.09 फीसदी मतदान हुआ है। इसे अगर देखा जाए तो साल 2018 की 76.42 फीसदी की तुलना में 4.33 फीसदी कम है.।इतना ही नहीं ये वोटिंग का प्रतिशत लगातार कम होता जा रहा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 79.62 फीसदी मतदान हुआ। ऐसे में 2013 और 2018 से लेकर अब तक सबसे कम मतदान है। सरदारशहर अपना पुराना रिकॉर्ड भी नहीं छू पाया है।  ऐसे में स्थिति चुनौतीपूर्ण दिख रही है। इस चुनाव के लिए सरकार और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। 

टोंक में ट्रक और वैन में जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 2 लोग हुए गंभीर घायल

01

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के 05 दिसंबर को हुए मतदान में बड़ी संख्या में सरदारशहर के लोगों के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जाने की बात सामने आई है। राहुल की यात्रा उधर नहीं जायेगी, इसलिए वहां के लोगों ने उधर जाना चाहा है। वहीं, कुछ लोगों की मानें तो ये उपचुनाव था इसलिए बहुत उत्साह नहीं दिखा क्योंकि अब लोगों को लगता है कि 12 महीने में आम चुनाव होना है। अब उसी में अपने मन की वोटिंग करनी है। हालांकि, कई जगहों पर महिलाओं का वोट ज्यादा पड़ा है। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, लेकिन विपक्ष भी इस बार सकते में है।