Aapka Rajasthan

Rajasthan Suicide Case: बीकानेर में सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुद की सर्विस राइफल से चलाई गोली

 
Rajasthan Suicide Case: बीकानेर में सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुद की सर्विस राइफल से चलाई गोली

बीकानेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी शाॅकिंग भरी खबर बीकानेर जिले से सामने आई है। बीकानेर में एक सेना का जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने खुद की सर्विस राइफल से खुद को गाेली मार कर सुसाइड किया  है। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। सेना ने बीछवाल पुलिस थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कैंट एरिया की है। जानकारी मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। 

पायलट के अनशन के समर्थन में आएं खाचरियावास, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01

सुसाइड करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो पर तैनात था। शुरुआती जांच में सामने आया कि जवान तनाव में था। जवान लक्ष्मण सिंह ने आज अपनी ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार कर सुसाइड किया है। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था।जानकारी मिलने पर बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान में सपा ने किया बदलाव, अब नए सिरे से किया जायेंगा कार्यकारिणी का गठन

01

जवान बीकानेर में अकेला रहता था। सेना की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। जो बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। बीछवाल थाना अधिकारी महेंद्र दत्त ने बताया की मृतक जवान ने किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस ने इस बारे में सैन्य अधिकारियों से भी जानकारी ली है।