Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज पहुंची बीकानेर, बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्यों ने बनाई दूरी

 
Rajasthan Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज पहुंची बीकानेर, बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्यों ने बनाई दूरी

बीकानेर न्यूज डेस्क। राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज बीकानेर दौरे पर पहुंची है। वसुंधरा राजे विशेष हेलीकॉप्टर से यहां पहुंची और करणी माता मंदिर में करीब आधा घंटे तक विशेष पूजा अर्चना की है। इस दौरान उनके साथ बेटे दुष्यंत सिंह भी थे। दर्शन के बाद वो जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। 

प्रदेश में 24 घंटे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

01

बीकानेर में जनसंवाद कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे जीवन में कुछ भी सीधे सीधे नहीं होता है। संघर्ष करने के बाद ही कुछ मिलता है। उन्होंने कहा कि करणी माता का आशीर्वाद मिल गया है तो आगे का काम अब सफल ही होगा। महाराजा गंगा सिंह करणी माता का आशीर्वाद लेने आते थे, यहां सफेद चूहा दिखने के बाद ही वो आगे बढ़ते थे। तब उनका काम सफल होता था। आज मुझे भी माता ने आशीर्वाद दे दिया है। जब भगवान का आशीर्वाद मिल जाता है तो कौन है जो रास्ते में खड़ा हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार साल में राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात हुआ। जनता ने आपको काम करने के लिए चुना था लेकिन आपने अपनी सरकार को बचाने के लिए, कुर्सी बचाने के लिए ये समय निकाल दिया।

जयपुर के गलतागेट में चांदी के कड़े के लिए काटे महिला के पैर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

01


मंच पर सिर्फ राजे के लिए ही एक कुर्सी लगाई गई थी। किसी अन्य नेता को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले देवी सिंह भाटी स्वयं मंच पर नहीं थे। भाटी एक माइक अपने हाथ में रखकर सभा का संचालन करते नजर आए है। खास बात ये है कि शहर व देहात भाजपा ने इस कार्यक्रम से दूरी बना रखी है। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह स्वागत करने देशनोक पहुंचे लेकिन कार्यकारिणी के सदस्य नदारद थे। हेलीपेड पर पुष्प भेंट करने के बाद अखिलेश सिंह भी वहां से निकल गए।

01

बता दे कि वैसे तो राजे देव दर्शन के तहत चार मंदिर जाएंगी व चार नेताओं के घर शोक जताने जाएंगी, जबकि उनका मूल कार्यक्रम पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होना है। करणी माता मंदिर के बाद मुकाम धाम, लक्ष्मीनाथ मंदिर और गढ़ गणेश मंदिर में भी दर्शन करेंगी।