Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर के गलतागेट में चांदी के कड़े के लिए काटे महिला के पैर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर के गलतागेट में चांदी के कड़े के लिए काटे महिला के पैर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आई है। जयपुर में आज एक वृद्ध महिला के पैर काट कर चांदी कड़े लुटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को मौके पर ही पैर काटने के लिए यूज किया हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। बाथरूम में दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। गलतागेट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है।

प्रदेश में 24 घंटे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

01

पुलिस ने बताया कि मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बुजुर्ग के भतीजे गोपाल मीणा ने बताया कि ममता और गोविंदी अंदर अपने कमरे में सो रही थी। जमुना देवी बाहर बेड पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे ममता ने जमुना देवी को पानी पिलाया था। इसके बाद वो सोने चली गई। सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने जमुना देवी पर हमला किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला ज्यादा बोल नहीं पाती थी। इसलिए चिल्ला नहीं सकी। बदमाश महिला को सड़क की तरफ बने बाथरूम में घसीटकर ले आए। फिर दोनों पैरों को पिंडलियों के नीचे से काट कर चांदी के कड़े निकाल लिए।इसके बाद दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए। 

प्रदेश में सियासी संकट के बीच सांसद किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, सचिन पायलट को दी कांग्रेस छोडने की सलाह

01

सुबह करीब 6 बजे ममता और गोविंदी सोकर उठीं। उन्होंने देखा की जमुना देवी अपने बैड पर नहीं है। बैड खड़ा हुआ था। सारा सामान जमीन पर बिखरा था। घर के हालत को देखकर जमुना देवी की तलाश शुरू की तो वे बाहर के बाथरूम में मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे। बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए भी महिला के गले पर वार किया। इस दौरान कुछ आवाज आने पर बदमाश मौके से भाग गए। बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर कड़े लूटने की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। जिससे पैर काटकर कड़े लूटे गए। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे एफएसएल फुटेज को खंगाल रही है।