Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत का आज बीकानेर दौरा, NSUI के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

 
Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत का आज बीकानेर दौरा, NSUI के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

बीकानेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज सीएम अशोक गहलोत बीकानेर का दौरा करने वाले है। सीएम गहलोत दोपहर 3 बजे जयपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे बीकानेर पहुचेंगे और शाम 4.30 बजे रविन्द्र रंगमंच में आयोजित एनएसयूआई स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा प्रातः 11.15 बजे श्रीबालाजी सेवा धाम, नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे। नागौर के एक दिवसीय दौरा करने के सीएम गहलोत जयपुर लौटेंगे।

प्रदेश में 10 अप्रैल से 18 से अधिक उम्र के लोगों को लगेंगी बूस्टर डोज, प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों पर होंगी यह सुविधा

01

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर दौर पर जा रहे है और उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी होंगे। दोनों प्रमुख नेताओं के बीकानेर आने की सूचना ने जिला प्रशाासन को एक्टिव कर दिया है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी हलचल बढ़ गई है। दरअसल, इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मंत्री भी शामिल होंगे। बीकानेर में एनयूएसआई अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी के तहत बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन रखा गया है। आज सुबह 10 बजे रविंद्र रंगमंच पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिलेभर से आने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा को आमंत्रित किया गया है।

रोडवेज ने पहली बार विवाहित पुत्री को भी अनुकंपा नियुक्ति के आदेश किए जारी, तीन बेटियों को दी अनुकंपा नियुक्ति

01

सीएम गहलोत व पीसीसी चीफ डोटासरा बीकानेर में कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। इसके बाद कल रविवार को बीकानेर से नागौर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, एग्रो इंडस्ट्रियल बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिद्धू भी साथ रहेंगे। कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधिकारियों ने रविंद्र रंगमंच का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया है।