Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में चारभुजा नाथ मंदिर की शोभायात्रा में विवाद, धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस और लोगों में टक्कराव

 
Rajasthan Breaking News: भीलवाड़ा में चारभुजानाथ मंदिर की शोभायात्रा में विवाद, धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस और लोगों में टक्कराव

भीलवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भीलवाड़ा में तुलसी विवाह को लेकर चारभुजा नाथ की बारात निकालने पर विवाद हो गया है। पुलिस ने कार्यक्रम में सौ लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी थी लेकिन हजारों की संख्या में लोग जुट गए। पुलिस लोगों को रोकने लगी तो लोग जबरन आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इससे पुलिस और लोगों की बीच टक्कराव बढ़ गया। प्रशासन के द्वारा लोगों को समझाइश का दौर जारी है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बिरला सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम अशोक गहलोत हुए शामिल

01

भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में चारभुजा नाथ भगवान की शादी की रस्म मंदिर मंडल और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धूमधाम से हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पांच दिन का उत्सव मनाया जाता है। आखिरी दिन कल भगवान चारभुजानाथ की बारात  और शोभायात्रा निकालने की प्रशासन से अनुमति मांगी गई। इस बार पुलिस ने धारा 144 के तहत सिर्फ सौ लोगों को ही मंजूरी दी थी। कल देर शाम तुलसी विवाह के लिए कोटड़ी से चारभुजा नाथ की बारात भीलवाड़ा आई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुट गए और पुलिस ने उनको शोभायात्रा निकालने से रोक दिया। इससे पुलिस और लोगों की बीच झड़प भी देखने को मिली है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ने जारी की रीट भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख, आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से होगी शुरू

02

चारभुजानाथ की शोभायात्रा में प्रशासन ने कम लोगों को अनुमति दी थी। ऐसे में पुलिस ने बारात को रोक दिया। जिससे बारात में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और जबरन आगे बढ़ने लगे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को मौके से खदेड़ कर स्थिति संभाली। विरोध में स्थानीय लोगों ने सर्राफा बाजार को बंद कर दिया है। वहीं मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी प्रशासन और लोगों के बीच समझाइश का दौर जारी है।