Aapka Rajasthan

Rajasthan Incident: भरतपुर के सीकरी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग गंभीर घायल

 
Rajasthan Incident: भरतपुर के सीकरी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग गंभीर घायल

भरतपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। भरतपुर जिले में मेवात इलाके के सीकरी पहाड़ी मार्ग पर झातली के पास एक निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहने से मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इसमें और मजदूरों के दबे होने के शक में राहत और बचाव का कार्य बुधवार देर रात 12 बजे तक चला। मजदूर मलबे में नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जालोर में कुल्हाड़ी से काट कर की युवक की हत्या, प्रशासन ने 24 घंटे के लिए किया इंटरनेट बंद 

01

भरतपुर में मेवात इलाके के सीकरी थाना अंतर्गत पहाड़ी मार्ग पर स्थित झातली एवं मील मदरसा के बीच एक मदरसे का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए बुधवार को 120 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े परिसर में लेंटर डाला जा रहा था। इसमें करीब 10 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शाम को तेज बारिश आने के कारण करीब एक घंटे काम बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद काम फिर शुरू हुआ और शाम करीब साढ़े सात बजे तीन फीट का लेंटर बचा था। इस कारण कुछ ही मजदूर काम कर रहे थे बाकी मजदूर हाथ पैर धो रहे थे। इसी दौरान कुछ बल्लियां धंस गई और लेंटर ढह गया। इसमें एक मजदूर झंझार निवासी वीरसिंह जाटव की मौत हो गई और ताजपुर निवासी अजरू, कासम व सीकरी निवासी रीतू और गोपालगढ़ निवासी धर्म सिंह को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है। 

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को बनाया केंद्रीय कानून मंत्री

01

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक वाजिब अली मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां रात 12 बजे तक अन्य मजदूरों को मलबे में खोजा गया। लेकिन कोई नहीं मिला, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। गंभीर घायल मजदूर अजरु ने बताया कि लेंटर का काम अंतिम चरण में था। वह अंतिम घान बना रहा था। इसी दौरान लेंटर ढह गया और वह नीचे जा गिरा। उसे सीकरी अस्पताल में होश आया। वही, मजदूरों का ठेकेदार मौके से फरार हो गया।