Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को बनाया केंद्रीय कानून मंत्री

 
Rajasthan Big News: केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को बनाया केंद्रीय कानून मंत्री

बीकानेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के बीकानेर जिले से बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल को मोदी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय सरकार ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर यह मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को दे दिया गया है। वहीं किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री नियुक्ति किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है। 

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेशभर में चलाऐंगी जन संपर्क अभियान, 19 और 20 मई को होगी कार्य समिति की बैठक

01

वही, अर्जुन राम  मेघवाल बीकानेर से भाजपा के सांसद हैं। वे साल 2009 से ही यहां सांसद बने हुए हैं। उनका जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ था। उन्होंने बीकानेर स्थित डूंगर कॉलेज से बीए,एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यहीं से आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे फिलीपींस विश्वविद्यालय चले गए जहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे राजस्थान कैडर में बतौर आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। 

जालोर में कुल्हाड़ी से काट कर की युवक की हत्या, प्रशासन ने 24 घंटे के लिए किया इंटरनेट बंद

01

अर्जुन राम  मेघवाल साल 2009 से बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था। मई 2019 में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद अब 18 मई 2023 को उन्हें कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। बता दें कि किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2019 में खेल मंत्री बनाए गए थे। वहीं जुलाई 2021 में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदार रविशंकर प्रसाद के स्थान पर दी गई थी।