Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कामां में अवैध खनन ने ली दो लोगों की जान, रेस्क्यू कर मजदूरों के शवों को निकाला बाहर

 
Rajasthan Breaking News:  कामां में अवैध खनन ने ली दो लोगों की जान, रेस्क्यू कर मजदूरों के शवों का निकाला बाहर

भरतपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर भरतपुर जिले से सामने आई है। भरतपुर के कामां पहाड़ी थाना इलाके में देर शाम अवैध खनन करते समय पहाड़ ढह गया। जिसमें दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतक हरियाणा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। 

अजमेर में मंदिर के पुजारी के आत्मदाह का मामला, इलाज के दौरान देर रात हुई पुजारी की मौत

01

घटना विजासना जोन के चिनावडा पहाड़ की है। जहां कुछ अवैध खनन माफिया अवैध खनन कर रहे थे। तभी अचानक पत्थर का पहाड़ खनन कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। मलबे में दो मजदूरों से सहित 2 डंपर, 1 पोपलेन मशीन और एक 1 बाइक दब गई। घटना के वक्त एक व्यक्ति और मौके पर मौजूद था पहाड़ जैसे ही गिरने लगा तो वह मौके से भाग गया। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।

भरतपुर जिले में दो पक्षों में चली गोलिया, फायरिंग में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

01

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया। करीब 8 घंटे बाद हरियाणा के अगोन गांव के रहने वाले अजहरुद्दीन और हरियाणा के निहारिका के रहने वाले उमर मोहम्मद को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों के शवों को सीकरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।