Aapka Rajasthan

Breaking News Jaipur में महंगाई हटाओ रैली को लेकर PCC में बैठक, रैली के लिए नो मास्क नो एंट्री अनिवार्य

 
Breaking News Jaipur में महंगाई हटाओ रैली को लेकर PCC में बैठक, रैली के लिए नो मास्क नो एंट्री अनिवार्य

जयपुर न्यूज डेस्क। आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जयपुर में 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई हटाओ रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई और इस बैठक में रैली को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, सीएम गहलोत, पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। 

इस बैठक पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा है कि आज महंगाई बड़ा और ज्वलंत मुद्दा है। यह नासूर बन चुका है और हमें राष्ट्रीय रैली का मौका मिला है। इससे हमारा सीना गर्व से फूल गया है। इसे एक प्रकार के उत्सव की तरह रैली को सफल बनाना है। वहीं इस बैठक में अजय माकन ने कहा कि आज महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। विपक्षी पार्टी का कर्त्तव्य है, सोई सरकार को जगाने का काम करे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा में जुटे है। पहली बार दिल्ली से बाहर राष्ट्रीय रैली हो रही है और आलाकमान ने इसके लिए जयपुर को चुना है। जिसे लेकर जयपुर की सड़क पर उतर कर केंद्र को जगाने का प्रयास हम कर रहे है। 

आपको बता दें कि इस महारैली में नो मास्क नो एंट्री की अनिवार्यता भी कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि हमने कहा है कि सभी जो लोग आए, उनके दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए, वैक्सीन नहीं है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे की होनी चहिए। साथ मास्क की अनिवार्यता रखी गई इसलिए 2 लाख मास्क की व्यवस्था कर रहे है।