Aapka Rajasthan

Banswara में हरीतिमा से घिरी राहे, मन को लुभाती जगमेरू पहाड़ी

 
Banswara में हरीतिमा से घिरी राहे, मन को लुभाती जगमेरू पहाड़ी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा सौ टापूओं के शहर बांसवाड़ा में खूबसूरती एवं हरितिमा के भी कई बेजोड़े स्थल है। इनमें जगमेरू पहाड़ी तो शहरी ही नहीं वरन् प्रदेश व आसपास के लोगों के दिलों के करीब है। यहां शीतलता प्रदान करती बयारों के साथ ही अठखेलियां करते बादल भी लोगों के आनंद को दुगना कर देते है। प्रदेश का रमणीय एवं हरियाली से लदकद पहाड़ी स्थल होने के बावजूद यहां पर्यटकों को बांधे रखने की जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन विभाग ने कोई ठोस सुविधा नहीं जुटा रखी है। ऐसे में यहां पर्यटकों का ठहराव नहीं हो पा रहा है और ना ही पर्यटन से जिले को राजस्व मिल रहा है।

Banswara जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाओं की मौत

जिला मुख्यालय से करीब पन्द्रह किमी दूर माहीडेम रोड पर जगमेरू यानी जगमेर पहाड़ी स्थित है। यहां पहाड़ी एक श्रृंखला में दूरदराज तक ऊंचाई लिए हुई देखी जा सकती है। यह स्थल शहर में एक नए पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरा है। माही नदी की अथाह जलराशि एवं ऊंची-ऊंची पहाड़ियां मानसून के कारण हरितिमा की चादर ओढ़ हुए है। यहां शिखर पर बादलों का डेरा रहता है। ऐसे में बारिश में यहां का मंजूर बेहद खूबसूरत रहता है।

Banswara में पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो डंपर किए जब्त