Aapka Rajasthan

Banswara अग्रसेन जयंती पर एक मिनट की प्रतियोगिता में रितु, राधिका व कृतिका रहीं विजेता

 
Banswara अग्रसेन जयंती पर एक मिनट की प्रतियोगिता में रितु, राधिका व कृतिका रहीं विजेता

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा को अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत पिंजरापोल गौशाला में अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गायों को लपसी और हरा चारा खिलाया. इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, खुशबू सहित अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर सराफ, महासचिव मातेश्वरी अजितसरिया, कमल संगनेरिया, विष्णु खेतान, ललित चौधरी, राजेंद्र जालान, प्रकाश चौधरी, संजय चौधरी, बालित चौधरी, दिनेश सरावगी, हिमांशु जालान, आदेश पोद्दार, आलोक चंगोईवाला, रमेश रामगढिया जालान कई लोग मौजूद थे। जयंती प्रभारी संजय मुरारका व संदीप कंडोई ने बताया कि दोपहर में अग्रसेन भवन में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं.

Banswara कैंसर को हराकर सच में बने शिव, अब दूसरों को सिखा रहे सीख

एक मिनट की प्रतियोगिता में रितु अग्रवाल, राधिका बाजोरिया और कृतिका कंडोई विजेता रहीं और महिला वर्ग में रेखा चौधरी, उर्मिला चौधरी विजेता रहीं। प्रेम चौधरी, कौशल्या चौधरी, सुनीता चमड़िया, ममता सिंघानिया, आरती चौधरी, हिमानी कंडोई, अनु सुरेका, रेखा जालान, खुशबू संगनेरिया, हर्षिता बाजोरिया, रितशा गोरिसारिया, योगिता कंडोई, श्रुति चमड़िया, नीलम बाजोरिया, रुक्मा धानुका आदि मौजूद रहीं।