Rajasthan Breaking News: बांसवाड़ा जिले के बेणेश्वर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम के साथ 132 करोड़ के हाईलेवल ब्रिज की दी सौगात
बांसवाड़ा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज राहुल गांधी बांसवाड़ा के बेणेश्वर दौरे पर है। आज उन्होने बांसवाड़ा को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बेणेश्वर धाम पर तीनों मंदिरों के दर्जन किए और महंतों का आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी और सीएम गहलोत ने 132 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई लेवल पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।
प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, चूरू-हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान
आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में आज राहुल गांधी जी के साथ हाईलेवल पुल का शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 16, 2022
132.35 करोड़ की राशि से बनने वाले इस पुल द्वारा श्रद्धालु डूंगरपुर-बांसवाड़ा सड़क से सीधे बेणेश्वर धाम पहुंच पाएंगे एवं वर्षभर आवागमन संभव हो पाएगा। pic.twitter.com/nUnuEP4zSJ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम गहलोत के बेणेश्वर धाम पहुंचने पर मंत्री अर्जुन बामनिया, पूर्व प्रधान महेंद्रसिंह बरजोड समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार से सबसे पहले बेणेश्वर धाम पर वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। कांग्रेस नेता गौरव यादव समेत कई लोगो ने पगड़ी पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने वाल्मिकी मंदिर में दर्शन किए। सेवादार बसंतलाल मीणा ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद राहुल गांधी और सीएम गहलोत बेणेश्वर धाम शिवालय पहुंचे। मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करने के बाद वे राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने महंत अच्युतानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
हिस्ट्रीशीटर जयपाल मर्डर पर बवाल जारी, आज सतीश पूनिया हुए धरना शामिल
आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में आज राहुल गांधी जी के साथ हाईलेवल पुल का शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 16, 2022
132.35 करोड़ की राशि से बनने वाले इस पुल द्वारा श्रद्धालु डूंगरपुर-बांसवाड़ा सड़क से सीधे बेणेश्वर धाम पहुंच पाएंगे एवं वर्षभर आवागमन संभव हो पाएगा। pic.twitter.com/nUnuEP4zSJ
इसके बाद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संत मावजी महाराज के संग्रहालय का अवलोकन किया। महंत से संत मावजी महाराज के लिखे चौपड़ा के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुल का शिलान्यास करने पहुंचे। दोनों ने 132 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई लेवल पुल का डेमो देखा और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। अनावरण के बाद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। जहा उन्होंने कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद पहली जनसभा को संबोधित किया है।
