Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर जिला अस्पताल से महिला कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हडकंप

 
Rajasthan Breaking News: अलवर जिला अस्पताल से महिला कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हडकंप

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर अलवर जिले से सामने आई है। अलवर पुलिस की लापवाही से कैदी के भाग जाने से इस वक्त पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती एक बंदी महिला सरिए से बाथरूम का गेट का ताला तोड़कर मौके से फरार हो गई, इस मामले की सूचना महिला बंदी के साथ पुलिसकर्मी महिलाओं ने कोतवाली थाना पुलिस को दी है। उसके बाद मौके पर शहर कोतवाल सहित पुलिस प्रशासन पहुंचा और महिला की जानकारी लेकर तलाश की जा रही है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा के धरने का आज सातवां दिन, पूर्व सीएम वसुधंरा राजे ने किया धरने का समर्थन

01

मिली जानकारी के अनुसार महिला बंदी कमलेश पत्नी अरविंद निवासी राम बिहारी कॉलोनी थाना लोनी यूपी की रहने वाली है। महिला बंदी कमलेश की दोनों बेटी की शादी छिंड जयसिंह पुरा में हुई है और वह अपनी बेटी को ससुराल में लेने आई थी लेकिन उसकी दोनों बेटियों को सुसराल पक्ष के लोगो ने नहीं भेजा तभी मौके पर लड़ाई झगड़ा और मारपीट हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही हरसोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से महिला कमलेश सहित अन्य दो लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके बाद तहसीलदार द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर ने के बाद उसको हरसोरा थाना पुलिस ने अलवर की सेंट्रल जेल में रखा गया था।

इनामी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

01

रविवार को जेल में उसके अचानक से छाती में दर्द हुआ तब बंदी महिला कमलेश को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और महिला की सुरक्षा के लिए दो महिला पुलिसकर्मी भी लगाई गई। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते वह अस्पताल के अंदर बने बाथरूम में गई और उसका सरिए से ताला तोड़कर उसमें से कूदकर फरार हो गई। महिला बंदी के फरार होने पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है और अब महिला बंदी की पुलिस तलाश जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस को इसमें अभी तक कोई सुराग नही मिला है।