Aapka Rajasthan

Alwar में मिला करौली के युवक का शव, हत्या की आशंका

 
Alwar में मिला करौली के युवक का शव, हत्या की आशंका 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर में टेल्को चौराहा स्थित नाले में रविवार शाम को एक युवक शव पड़ा मिला। कई दिन पुराने शव की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर करौली के गजेन्द्र (38) पुत्र मानसिंह के रूप में हुई। जो मजदूरी का काम करता था। अब पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत के आधार पर मामले की जांच में लगी है।

नाले के पास शव मिलने पर लग गई थी भीड़।

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि टेल्को चौराहे के पास नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने शव का बाहर निकलवाया। मृतक की जेब देखी तो उसमें गजेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह का आधार कार्ड मिला। वहां की पुलिस से पता कराया गया। शव की पुष्टि हो गई। मृतक करौली का रहने वाला है। यहां आसपास मजदूरी करता था। अपने घर भी कम आता-जाता था। मृतक गजेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह राजपूत निवासी मोरेड़ा थाना बालघाट जिला कारोली का है। उसकी पहचान हो गई है। प्रारंभिक तौर पर लगाता है कि मृतक शराब के नशे में भी गिर सकता है। हालांकि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। मृतक अलवर के एमआईए में फैक्ट्री में काम करता था। जिसके दो बच्चे हैं। सोमवार को पाेस्टामर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि यह घटना कैसी घटी। इसकी पुलिस जी जांच करे।