Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने किया सरिस्का का निरीक्षण, आज पांडुपोल हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

 
Rajasthan Breaking News: पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने किया सरिस्का का निरीक्षण, आज पांडुपोल हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राज्य के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह कल अलवर के दौर पर पहुंचे है। यहां पर उन्होने सरिस्का सफारी क्षेत्र का निरीक्षण किया है। सरिस्का के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने सरिस्का में सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को बाघ एसटी—9 की साइटिंग हुई। बाघ देखकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह काफी खुश नजर आए है।

डूंगरपुर में 5 बच्चों की मां ने किया सुसाइड, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी


आज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सरिस्का के पांडुपोल हनुमान मंदिर के दर्शन किए है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पांडुपोल हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना भी की है। मंत्री ने राहूकाल से पहले पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की है। इसके अलावा आज को सिलीसेढ़ आरटीडीसी होटल टाइगर डेन होटल सहित जिले में पर्यटन विभाग की अन्य गतिविधियों को भी देखेंगे। पर्यटन मंत्री के साथ सरिस्का प्रशासन के अलावा कांग्रेसी नेता भी मौजूद नजर आए। पर्यटन मंत्री सरिस्का क्षेत्र का भी दौरा किया है। उन्होंने सरिस्का में अधिकारियों से बातचीत की है। सरिस्का में चल रहे कार्य के बारे में जाना. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और उसके बाद अधिकारियों के साथ सरिस्का की सफारी का आनंद लिया है। इस दौरान सीसीएफ आरएन मीणा, डीएफओ सुदर्शन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे है।

उदयपुर में मिनी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में पिता और पुत्री की हुई दर्दनाक मौत

01

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सरिस्का के काला कुआं, पानीढाल और आस-पास के जंगल क्षेत्र में  बाघ एसटी—9 की साइटिंग हुई है। जहां पर लंबे समय तक बाघ मंत्री की गाड़ी के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर विश्वेंद्र सिंह खासे खुश नजर आए और उन्होंने अधिकारियों की बैठक भी ली है और सरिस्का को बेहतर करने के लिए प्रस्ताव मांगे, उन्होंने कहा कि ग्रामीण टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में होटल खोलने वाले लोगों को स्टांप ड्यूटी और अन्य चीजों में छूट दी जा रही है।

02

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि सरिस्का में खासी संभावनाएं हैं, यहां दूर-दूर से देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां अच्छी होटल रेस्टोरेंट और अन्य एक्टिविटी होनी चाहिए। संभावनाओं के अनुसार सरिस्का के आस-पास के क्षेत्र में कार्य भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्लान तैयार किया जा रहा है। लोगों से फीडबैक लेकर सरिस्का को बेहतर करने के लिए काम कराए जाएंगे और सरिस्का को बेहत्तर पर्यटन क्षेत्र बनाया जायेंगा।